ह से हिंदी, हिंदी हैं हम,
हमारी अपनी पहचान है हिंदी।
माँ के प्यार-दुलार है हिंदी,
पापा की डाँट-फटकार है हिंदी।
माटी की सोंधी खुशबू है हिंदी,
मन की मीठी बोली है हिंदी।
दादी की वह कहानी है हिंदी,
नानी की अमर निशानी है हिंदी।
सुख में हिंदी, दुख में हिंदी,
मेरे कण-कण में बसी है हिंदी।
हर धड़कन की आस है हिंदी,
कानों की मीठी प्यास है हिंदी।
कोयल की मधुर बोली है हिंदी,
प्रकृति की मधुर पुकार है हिंदी।
शब्द-शब्द में बसी है हिंदी,
भारत की अपनी शान है हिंदी।
हम में हिंदी, तुम में हिंदी,
देश के रग-रग में है हिंदी।




Comments (0)
Join the conversation with fellow authors.
Login to your Author Account to comment, like comments and reply.