swarnim-kavitayen-logo

स्वर्णिम साहित्य में आपका स्वागत है | स्वर्णिम साहित्य की पुस्तकें "साहित्य मणि" और "काव्य धारा" दोनों ही Amazon और Notion Press पर उपलब्ध हैं | आप अपनी रचनाएँ, कहानियाँ आदि हमारी ईमेल आईडी swarnimsahitya@gmail.com पर भेजें

स्वर्णिम साहित्य में साहित्य भेजने लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कीजिये

रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् अपनी स्वरचित कविताएँ, कहानियाँ, ग़ज़ल, लेख आदि भेज सकते हैं |

image

क्या है स्वर्णिम साहित्य ?

स्वर्णिम साहित्य एक ऐसा मंच है जो लेखक, कवि/कवयित्री, रचनाकार, लेखन में रूचि रखने वाले तथा हिन्दी प्रेमियों को सादर आमन्त्रित करता है | स्वर्णिम साहित्य युवाओं में छिपी लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है | हिन्दी साहित्य में क्रान्ति लाना ही स्वर्णिम साहित्य का एक मात्र उद्देश्य है |

"हमने अनुभव किया है कि भारत में लेखकों, कवि/कवयित्रियों, साहित्यकारों की कमी नहीं है परन्तु उनकी स्वर्णिम कविताएँ, स्वर्णिम कहानियाँ, लेख, ग़जल आदि सिर्फ उनकी अलमारी में दब कर दम तोड़ देतीं हैं, किसी डायरी के पन्नों से बाहर आने के लिए किसी पिंजरे में बंद पंछी की भाँती फड़फड़ाती रहतीं हैं | उन्हीं कविताओं, कहानियों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है | "

अधिक पढ़ें

वीडियो भेज सकते हैं

  • आप अपनी कविता तथा ग़ज़ल की वीडियो रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं
  • वीडियो में अपना नाम, स्थान तथा रचना का शीर्षक अवश्य बताएँ |
  • एक वीडियो में एक ही रचना हो |
  • वीडियो में आवाज़ क्लियर हो तथा किसी प्रकार का शोर न हो |
  • वीडियो का अधिकतम समय १० -१२ मिनट हो |
  • वीडियो हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट : swarnimsahitya पर भेजें |
  • अधिक जानकारी के लिए ईमेल (swarnimsahitya@gmail.com) लिखें
अधिक पढ़ें
kavya dhara book swarnim sahitya

स्वर्णिम साहित्य की पुस्तक "काव्य धारा"

काव्य धारा, कविताओं का ऐसा संकलन है जिसमें भारत के भिन्न भिन्न राज्यों के रचनाकारों की स्वर्णिम रचनाएँ सम्मिलित हैं | लगभग प्रत्येक राज्य की शब्द सरिता काव्य धारा में प्रवाहित हो रही है | यदि कोई साहित्य प्यासा यत्र तत्र कविता रुपी जलमाला खोज रहा है तब वह काव्य धारा का शब्द रुपी पान कर सकता है ; निसंदेह वह किसी अमृत वाणी के पान का अनुभव करेगा |

काव्य धारा की किसी रचना में नवीन रचनाकारों की नादानियाँ, अठखेलियां झलकतीं प्रतीत होंगी तो कहीं किसी रचना में अनुभवी साहित्यकारों ने अपने जीवन के गूढ़ ज्ञान को दर्शाया है | कहीं किसी कवयित्री की वेदना, बेबसी, उदासी भरी रचना है तो कहीं किसी पृष्ठ पर कवि का मर्म, हर्ष दिखाई देता है | कोई रचना प्रेम के उल्लास मना रही है तो कोई रचना अपनी उदासी छुपाने को लाचार प्रतीत होती है |

kayvadhara on notionpress
Kavya Dhara on amazon
kavya dhara book swarnim sahitya

स्वर्णिम साहित्य की पुस्तक "साहित्य मणि"

स्वर्णिम साहित्य रचनाकारों की कविताओं को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर तो प्रेषित करता है साथ ही समय समय पर उनकी स्वर्णिम कविताओं को पुस्तक में प्रकाशित भी करता है | स्वर्णिम साहित्य की यह पहली पुस्तक है साहित्य मणि जिसमें १५७ कवयित्रियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है |

साहित्य मणि, कविताओं का ऐसा संग्रह है जिसमें भारत के भिन्न भिन्न राज्यों की कविताएँ निहित हैं | समाज की एवं घर - परिवार की छोटी - बड़ी बातों पर मौन रहने वालीं स्त्रियां अपनी वेदना, अपनी व्यथा , अपनी मनोदशा किसी के समक्ष व्यक्त नहीं कर पातीं हैं तब वे कलम और कागज को ही अपनी संगिनी बना लेतीं हैं तथा अपने सुख - दुःख, अपनी पीड़ा को सुन्दर रचनाओं में पिरों लेतीं हैं | साहित्य मणि इन्हीं स्त्रियों की सुन्दर रचनाओं का काव्य संग्रह है जिसमें भारत के अलग - अलग राज्यों की स्त्री वेदना सम्मिलित है |

sahtiya mani on notionpress
sahtiya mani on amazon
image
teri preeti priye

तेरी प्रीति प्रिय

Buy Now

alankrit kavitayen

अलंकृत कविताएँ

Buy Now

kavitaon ki vani

कविताओं की वाणी

Buy Now

साहित्य प्रेमियों की प्रतिक्रियाएँ

सुधा शर्मा

मेरठ (उत्तर प्रदेश)

स्वर्णिम साहित्य नये उभरते साहित्यकारों के लिए स्वर्णिम अवसर है, जहां अपने भावों को विभिन्न रुपों में अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता है।साहित्य की अनेक विद्याओं का समागम है ये।और भारत की गंगा जमुनी तहजीब का मार्ग प्रशस्त करता है।यहां विभिन्न भाव ,विभिन्न धाराओं की भांति स्वर्णिम साहित्य समुन्दर में मिलकर एक भारतीयता की भावना का निर्माण करते हैं। भाई गौरव को बधाई ,स्वर्णिम साहित्य अनवरत उन्नति के मार्ग पे चलते हुए शिखर का स्पर्श करे।अशेष अनंत शुभकामनाएं।

सुरभि सक्सेना

बरेली (उत्तर प्रदेश)

स्वर्णिम साहित्य एक ऐसा मंच है जिसके द्वारा सभी उम्र के लोगों को अपने आप को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है । बालकों एवं युवाओं के रचना को लोगों तक पहुँचाने का अच्छा मंच है । आपने हर तरह से मेरी और मंच के सभी सदस्यों की इस प्रतिभा को निखारने के लिए पूरा सहयोग किया। मै तहे दिल से आपको धन्यवाद कहती हूँ जो आपने सभी कवि और कवियित्रियो की रचना जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है। एक वार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद |

अंजली बंसल

आगरा (उत्तर प्रदेश)

स्वर्णिम साहित्य कविताएं, कहानियां लिखने वालों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन मंच है यह एक ऐसा मंच है जिसने कई ऐसे लोगो को अपनी कविताओं को सामने लाने का एक मौका दिया है जो कभी अपनी कविताओं को कोई उनका मजाक ना उड़ाए ये सोचकर कहीं एक कोने में हमेशा के लिए दफ्न कर देते थे मगर आज इस मंच के कारण ना जाने कितने लोगो की कविताएं अब एक बार फिर से खुली सांस ले पा रही हैं और एक बार फिर से वो जीने लगी हैं मैं इस स्वर्णिम साहित्य मंच कादि से बहुत बहुत शुक्रिया व्यक्त करती हूं

गुरप्रीत कौर

बठिंडा (पंजाब)

स्वर्णिम साहित्य के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है बच्चों और युवाओ के साथ हर व्यक्ति को साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है लेखनी के साथ व्यक्ति अपनी कविता की वीडियो अपने स्वर में बोल सकते है जिसे स्वर्णिम साहित्य के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर पोस्ट किया जाता है मैं स्वर्णिम साहित्य का दिल से शुक्रिया करती हूँ मैं खुश हूँ की मैं स्वर्णिम साहित्य के साथ जुडी हूँ

फेसबुक पेज से जुड़ें

ट्विटर से जुड़ें

इंस्टाग्राम पर जुड़ें

कविताएँ, कहानियाँ, ग़ज़ल, लेख आदि हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भेज सकते हैं | अपनी प्रतिक्रिया, अपने सुझाव एवं अपनी समस्या हमें इंस्टाग्राम अकाउंट पर बता सकतें हैं |

swarnimsahitya